व्यापार

यस बैंक को झटका, आकाश सूरी पर आरबीआई ने लिया बड़ा फैसला

jantaserishta.com
14 Jun 2023 3:04 PM IST
यस बैंक को झटका, आकाश सूरी पर आरबीआई ने लिया बड़ा फैसला
x
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को यस बैंक को बड़ा झटका दिया। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई ने जेसी फ्लावर्स यस बैंक एआरसी के सीईओ के रूप में आकाश सूरी की नियुक्ति को खारिज कर दिया। आकाश सूरी जेसी फ्लावर्स एआरसी के सीईओ नियुक्त होने से पहले यस बैंक के परिसंपत्ति पुनर्निर्माण व्यवसाय के समूह अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रमुख थे।
जुलाई 2022 में यस बैंक ने न्यूयॉर्क स्थित जेसी फ्लावर्स के साथ समझौता किया था। इसके जरिए एआरसी (संपत्ति पुनर्निर्माण) का गठन करके पहचाने गए स्ट्रेस्ड लोन की बिक्री किए जाने पर सहमति बनी थी। पिछले साल दिसंबर में यस बैंक ने 48,000 करोड़ रुपए के स्ट्रेस्ड लोन को एआरसी में ट्रांसफर किया था। बैड लोन का ट्रांसफर 15:85 के अनुपात में किया गया था। जिसका मतलब है कि बैंक को एआरसी से ऋण मूल्य का 15 प्रतिशत भुगतान अग्रिम और शेष 85 प्रतिशत प्रतिभूतियों के रूप में होगा। जेसी फ्लावर्स ने बैंक से वादा किया है कि स्ट्रेस्ड लोन के पूरे पूल के लिए 11,183 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा। जिसके परिणामस्वरूप बैंक ने 23 प्रतिशत की वसूली की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story