व्यापार

भारत में Xiaomi को झटका, आई ये खबर!

jantaserishta.com
26 Jan 2022 3:12 PM IST
भारत में Xiaomi को झटका, आई ये खबर!
x

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi को भारत में काफी नुकसान हुआ है. पहले Xiaomi भारत में टॉप पॉजिशन पर रहता था लेकिन अब ये मार्केट शेयर तेजी से खो रहा है. इसे साल 2020 की पहली तिमाही से ही नुकसान हो रहा है.

Xiaomi को 8 परसेंट मार्केट शेयर का नुकसान हुआ है. इसको लेकर Counterpoint Research ने एक डेटा पेश किया है. डेटा के अनुसार Q1 2020 में Xiaomi ने 29 परसेंट का मार्केट शेयर दर्ज किया था. लेकिन, उसके बाद से इसे लगातार नुकसान हो रहा है.
मार्केट रिसर्च फर्म Canalys के अनुसार तब से इसका ग्राफ घटता ही जा रहा है. Q4 2021 जो कि एक फेस्टिव सीजन होता है उसमें भी लोगों ने Xiaomi पर भरोसा नहीं दिखाया. कंपनी का मार्केट शेयर 29 परसेंट से घटकर 21 परसेंट रह गया. ये 8 परसेंट का बड़ा नुकसान है.
हालांकि, नुकसान के बावजूद Q4 2021 में कंपनी ने 9.3 मिलियन यूनिट्स को बेचा है. इंडस्ट्री एनालिस्ट के अनुसार Xiaomi को कंपोनेंट शॉर्टेज की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है. जबकि इसके कंपटीटर नए चिपसेट प्लेयर Unisoc के साथ अपने मार्केट शेयर को बढ़ा रहे हैं.
प्रीमियम सेगमेंट में Xiaomi टॉप ऑफ द लाइन डिवाइस को लॉन्च कर रहा है. लेकिन, साल 2021 में कस्टमर डिमांड की वजह से Apple ने अपना मार्केट शेयर भारत में डबल कर लिया है.
कई ब्रांड्स एंट्री लेवल चिपसेट प्रोवाइडर Unisoc की वजह से डिमांड को पूरा करने में कामयाब रहे जबकि Xiaomi पर चीप शॉर्टेज का काफी असर फेस्टिव सीजन में पड़ा. इसका इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story