व्यापार

बिग ब्रेकिंग: दिग्गज कारोबारियों को झटका, SEBI ने लिया ये एक्शन

jantaserishta.com
22 Oct 2022 5:17 PM IST
बिग ब्रेकिंग: दिग्गज कारोबारियों को झटका, SEBI ने लिया ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था SEBI ने बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और अरबपति वाडिया परिवार को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जिन प्रमोटर्स को सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित किया गया है उनमें नुस्ली एन वाडिया, नेस वाडिया और जहांगीर वाडिया भी शामिल हैं। इसके साथ ही सेबी ने 15.75 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सेबी ने 45 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा वाडिया समूह की कंपनी स्केल सर्विसेज लिमिटेड को भी प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, पूर्व निदेशक डी एस गगराट, एनएच दातानवाला शैलेश कार्णिक, आर चंद्रशेखरन और दुर्गेश मेहता पर भी कार्रवाई हुई है।
सेबी के मुताबिक बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के फाइनेंशियल डिटेल को गलत तरीके से पेश किया गया। सेबी ने बताया कि कुछ शिकायतों के आधार पर वित्त वर्ष 2011-12 से वित्त वर्ष 2018-19 तक की अवधि के लिए बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (बीडीएमसीएल) के मामलों की विस्तृत जांच की गई।
सेबी ने अपनी जांच में पाया कि प्रतिबंधित प्रमोटर और संस्थाओं ने 2,492.94 करोड़ की बिक्री से मिलने वाले 1,302.20 करोड़ रुपये के लाभ के साथ हेरफेर की और इसे बढ़ाकर बीडीएमसीएल के फाइनेंशियल डिटेल को प्रभावित किया गया।
आरोप है कि कंपनी के प्रमोटर्स वाडिया परिवार ने बीडीएमसीएल के फाइनेंशियल डिटेल को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने की योजना को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई। वह गलतियां होने के बावजूद जानबूझकर निष्क्रिय पड़े रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story