व्यापार

कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को झटका, आई ये खबर

jantaserishta.com
18 March 2022 12:32 PM IST
कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को झटका, आई ये खबर
x

नई दिल्ली: रिलायंस समूह के मुखिया अनिल अंबानी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, निखिल मर्चेंट की हेजल मर्केंटाइल-स्वान एनर्जी कंसोर्टियम ने अनिल अंबानी की दिवालिया शिपयार्ड कंपनी रिलायंस नवल एंड इंजीनियरिंग के लिए बोली जीत ली है। इसी के साथ कंपनी को बचाने के लिए अनिल अंबानी की कोशिशें नाकाम हो गई हैं।

2,700 करोड़ रुपये की बोली: बिजनेस टुडे की खबर के मुताबिक लगभग 95 प्रतिशत ऋणदाताओं ने निखिल मर्चेंट की कंपनी के पक्ष में मतदान दिया है। अब रिलायंस नवल के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल जल्द ही विजयी बोली की मंजूरी के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) अहमदाबाद से संपर्क करेंगे। आपको बता दें कि हेजल मर्केंटाइल लिमिटेड और स्वान एनर्जी लिमिटेड के एक फर्म ने रिलायंस नवल के लिए लगभग 2,700 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।
आपको बता दें कि रिलायंस नवल को बचाने के लिए अनिल अंबानी लगातार कोशिश कर रहे थे। इसी के तहत अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रा ने समाधान योजना दी थी। वहीं, निखिल मर्चेंट की कंपनी हेजल मर्केंटाइल को रिलायंस नवल की बोली में भाग लेने की पात्रता पर सवाल उठाते हुए टारपीडो की ओर रुख किया था।
हेजल मर्केंटाइल कंसोर्टियम को बोली के लिए अयोग्य घोषित करने की रिलायंस इंफ्रा की याचिका पर पिछले सोमवार को एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ ने सुनवाई की। अब अदालत मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को करेगी।
रिलायंस नवल का शेयर भाव: बीते गुरुवार के कारोबार में रिलायंस नवल का शेयर भाव 4.24 रुपए था, जो एक दिन पहले के मुकाबले 1.44 फीसदी की बढ़ोतरी है। बीते साल के जून महीने में रिलायंस नवल का शेयर भाव 7.15 रुपए के स्तर पर था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story