व्यापार

इंडिगो एयरलाइंस को झटका, डायरेक्टर राकेश गंगवाल ने कंपनी के बोर्ड से दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
18 Feb 2022 6:32 PM IST
इंडिगो एयरलाइंस को झटका, डायरेक्टर राकेश गंगवाल ने कंपनी के बोर्ड से दिया इस्तीफा
x

नई दिल्ली: देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) के को-फाउंडर और को-प्रमोटर राकेश गंगवाल ने कहा है कि वह एयरलाइन के बोर्ड से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि उनका लक्ष्य अगले पांच साल में कंपनी में उनकी हिस्सेदारी में धीरे-धीरे कमी लाना है. गंगवाल ने इस बात को स्वीकार किया है कि भविष्य के डेवलपमेंट उनकी मौजूदा सोच को प्रभावित कर सकते हैं. उन्होंने बोर्ड के सदस्यों को लिखे एक पत्र में बात की जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि उनके पास जब कोई Unpublished Price Sensitive Information (UPSI) नहीं होगी तो होल्डिंग घटाने का निर्णय किया जाएगा लेकिन बोर्ड के सदस्य रहते हुए उन्हें सूचना मिलती रहेगी. इनमें से कुछ UPSI भी हो सकती है. गंगवाल ने कंपनी से उनके साथ किसी तरह UPSI शेयर नहीं करने को कहा है क्योंकि वह डायरेक्टर का पद छोड़ रहे हैं. ऐसे में IndiGo के पास इस तरह की जानकारी शेयर करने की कोई वजह नहीं होगी.
गंगवाल ने कहा है कि भविष्य में वह बोर्ड मेंबर के रूप में शिरकत करने को लेकर विचार करेंगे. गंगवाल ने बोर्ड मेंबर्स को पत्र लिखकर कहा है, "मैं 15 साल से भी अधिक समय से कंपनी का शेयरहोल्डर रहा हूं. एक दिन अपनी होल्डिंग्स को डाइवर्सिफाई करने के बारे में सोचना नेचुरल है. इस तरह अगले पांच साल से भी अधिक समय में मेरा लक्ष्य धीरे-धीरे अपनी इक्विटी हिस्सेदारी में धीरे-धीरे कमी लाना है....किसी भी अन्य प्लान की तरह भविष्य के डेवलपमेंट मेरी मौजूदा सोच को प्रभावित कर सकते हैं."
आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले गंगवाल ने University of Pennsylvania, The Wharton School से एमबीए किया था. गंगवाल ने 1984 में यूनाइटेड एयरलाइंस के साथ अपने एयरलाइन करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने US Airways Group में चीफ एग्जीक्यूटिव और चेयरमैन के तौर पर काम किया. गंगवाल ने राहुल भाटिया के साथ मिलकर एक विमान के साथ 2006 में IndiGo की शुरुआत की थी. गंगवाल अमेरिकी नागरिक हैं और मियामी में रहते हैं.
गंगवाल ने मार्केट शेयर के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के जरिए खूब नाम कमाया है. फोर्ब्स के मुताबिक गंगवाल के पास 4.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story