व्यापार

झटका: गौतम अडानी को चीन का ये अरबपति ने पछाड़ा

Deepa Sahu
19 Dec 2021 12:00 AM IST
झटका: गौतम अडानी को चीन का ये अरबपति ने पछाड़ा
x
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए शनिवार का दिन थोड़ा टेंशन देने वाला रहा।

भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए शनिवार का दिन थोड़ा टेंशन देने वाला रहा। चीन के Zhong Shanshan ने रईसी के मामले में उन्हें पछाड़ दिया है और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 13वां स्थान हासिल कर लिया है। इसी के साथ अब गौतम अडानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्स हैं। यह डेटा ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार है, जो हर रोज अपडेट होता है।

कितनी दौलत है अडानी के पास?
अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी की दौलत में करीब 1.53 अरब डॉलर की गिरावट आई है और अब वह 76.3 अरब डॉलर के मालिक रह गए हैं। वहीं दूसरी ओर Zhong Shanshan की भी दौलत गिरी है, लेकिन सिर्फ 116 मिलियन डॉलर। इस गिरावट के बाद उनकी दौलत 77.5 अरब डॉलर हो गई है। दौलत में अधिक गिरावट आने की वजह से गौतम अडानी से दुनिया के 13वें सबसे रईस व्यक्ति होने का उनका स्थान छिन गया है।
मुकेश अंबानी एशिया में सबसे रईस
अब Zhong Shanshan एशिया के दूसरे और गौतम अडानी एशिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति हो गए हैं। वहीं पहले नंबर पर अभी भी मुकेश अंबानी भी हैं। वैसे मुकेश अंबानी की दौलत में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन उनकी नेट वर्थ अभी भी इन दोनों अरबपतियों से अधिक है। मुकेश अंबानी की दौलत में करीब 2.14 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब उनकी नेट वर्थ 87.1 अरब डॉलर हो गई है।

ये हैं दुनिया के टॉप-10 रईस
ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क अभी भी दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। उनके बाद नंबर आता है जेफ बेजोस का। तीसरे नंबर पर है बर्नार्ड अरनॉल्ट, चौथे पर हैं बिल गेट्स और पांचवें नंबर पर हैं लैरी पेज। इनके अलावा टॉप 10 की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं मार्क जुकरबर्ग, सातवें पर हैं सर्जी ब्रिन, आठवें पर हैं स्टीव बाल्मर, नौवें पर हैं लैरी एलिसन और 10वें नंबर पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे हैं।
Next Story