व्यापार

झटका! शेयर बाजार में गिरावट

jantaserishta.com
22 Jun 2022 10:01 AM IST
झटका! शेयर बाजार में गिरावट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दो दिनों की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) बुधवार को फिर से बिकवाली की चपेट में आ गया. इस सप्ताह बाजार में कई दिनों बाद तेजी देखने को मिल रही थी. बाजार को खासकर निचले स्तर पर अच्छे शेयरों में आ रही खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा था. हालांकि यह सपोर्ट लंबा नहीं चल पाया और आज इसपर ब्रेक लग गया. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की.

घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) से ही गिरावट में रहा. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 350 अंक तक गिर गया था और 52,200 अंक से कुछ नीचे कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी भी प्री-ओपन सेशन में करीब 100 अंक की गिरावट में था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) भी नुकसान में था. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 340 अंक के नुकसान के साथ 52,192 अंक पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी करीब 115 अंक गिरकर 15,530 अंक से नीचे आ चुका था.
इससे पहले मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 934.23 अंक (1.81 फीसदी) की तेजी के साथ 52,532.07 अंक पर रहा था. एनएसई निफ्टी 288.65 अंक (1.88 फीसदी) उछलकर 15,638.80 अंक पर बंद हुआ था. बाजार को रिलायंस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों के साथ ही आईटी (IT) व बैंकिंग स्टॉक्स (Banking Stocks) ने उछलने में मदद की थी. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव आया था. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 237.42 अंक (0.46 फीसदी) के फायदे के साथ 51,597.84 अंक पर और निफ्टी 56.65 अंक (0.37 फीसदी) चढ़कर 15,350.15 अंक पर रहा था.
अमेरिकी बाजार (US Stock Market) सोमवार को जूनटींथ के मौके पर बंद रहे थे. मंगलवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 2.15 फीसदी के फायदे में रहा था. टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 2.51 फीसदी और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 2.45 फीसदी की तेजी रही थी. आज एशियाई बाजारों में गिरावट हावी है. जापान का निक्की (Nikkei) मामूली 0.04 फीसदी ऊपर है, लेकिन हांगकांग का हैंगसेंग (Hangseng) 1.15 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.45 फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story