झटका! अगर आप Vodafone Idea के ग्राहक हैं तो जरूर पढ़िए यह खबर

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) यूजर्स को अब पोस्टपेड प्लान्स के साथ इस ओटीटी प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। दरअसल Vi ने अपने पोस्टपेड प्लान्स के साथ ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (ZEE5 Premium) देना बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में 499 रुपये से ऊपर के चुनिंदा प्रीपेड योजनाओं के साथ डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी (Disney+ Hotstar VIP subscription) का सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया है। बता दें कि ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन आमतौर पर 999 रुपये प्रति वर्ष या 99 रुपये प्रति माह है। कंपनी के इस फैसले को देखकर ये कहा जा सकता है कि Vi अब ZEE5 प्रीमियम की वजह डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन देगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





