व्यापार

खुदरा महंगाई में तेज उछाल, महंगाई से जनता परेशान

jantaserishta.com
12 May 2022 6:04 PM IST
खुदरा महंगाई में तेज उछाल, महंगाई से जनता परेशान
x


नई दिल्ली: सरकार ने अप्रैल महीने के लिए खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) के आंकड़े जारी कर दिए हैं. अप्रैल में खुदरा महंगाई 7.79% के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है. वहीं खाद्य मुद्रास्फीति 8.38% पर रही. इससे पहले मार्च में खुदरा महंगाई 6.95 फीसदी रही थी, जो 17 महीने का हाई लेवल था.

RBI की लिमिट से पार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई की अपर लिमिट 6% तय की हुई है. लेकिन अप्रैल का डेटा दिखाता है कि ये अब उससे काफी ऊपर जा चुकी है. ये लगातार चौथा महीना है जब महंगाई दर आरबीआई की तय लिमिट से ऊपर रही है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई के आंकड़े सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को जारी किए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story