व्यापार

Share Market: आज भारी बढ़त के साथ खुला बजार, सेंसेक्स 60 हजार के पार और निफ़्टी हरे निशाने पर

Subhi
3 Nov 2021 9:57 AM IST
Share Market: आज भारी बढ़त के साथ खुला बजार, सेंसेक्स 60 हजार के पार और निफ़्टी हरे निशाने पर
x
दिवाली के एक दिन पहले शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।

दिवाली के एक दिन पहले शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 282.15 अंक बढ़कर 60,311.21 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी आज 84.20 अंकों की बढ़त के साथ 17973.15 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स में भारती एयरटेल शीर्ष पर रही, इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो और एनटीपीसी का स्थान रहा। लूजर में टाइटन 0.62 फीसदी नीचे था, उसके बाद सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल थे।


Next Story