व्यापार

Share market: आज भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 52,432.88 अंक निचे और निफ़्टी लाल निशाने पर

Subhi
20 July 2021 9:37 AM IST
Share market: आज भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स  52,432.88 अंक निचे और निफ़्टी लाल निशाने पर
x
कमजोर वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

कमजोर वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.52 अंक (0.23 फीसदी) नीचे 52,432.88 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.45 अंकों (0.31 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,703.95 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 753 अंक या 1.43 फीसदी के लाभ में रहा।

Next Story