व्यापार

Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 203 अंकों की तेजी

Subhi
23 Oct 2020 10:26 AM IST
Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 203 अंकों की तेजी
x

Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 203 अंकों की तेजी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 203.48 अंक ऊपर 40761.97 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.45 अंक उछलकर 11,957.90 पर खुला।

पिछले कारोबरी दिन दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 148.82 अंक नीचे 40558.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 41.20 अंक की गिरावट के साथ 11896.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज एक प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और कोल इंडिया के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं पावर ग्रिड, हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले। इनमें फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 181.73 अंक नीचे 40525.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.10 अंक नीचे 11,887.55 पर हुई थी।

Next Story