
x
बुधवार यानी सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बुधवार यानी सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह 09:17 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 139.84 अंक की गिरावट के साथ 51,964.33 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.85 अंक टूटकर 15,277.60 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। एक बार यह 200 अंकों से ज्यादा गिर गया। पिछले कई कारोबारी सत्रों में लगातार चढ़ने वाले घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को हल्की मुनाफावसूली देखी गई। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 52,516.76 के रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बावजूद कारोबार के आखिर में 49.96 अंक यानी 0.10 फीसद की मामूली गिरावट के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का 50-शेयरों वाला निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसद की बेहद मामूली गिरावट के साथ 15,313.45 अंक पर बंद हुआ।
उधर, डिजिटल करेंसी बिटकॉइन की वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और पहली बार इसकी एक इकाई की कीमत 50 हजार डॉलर के पार चली गयी। करीब साल भर पहले बिटकॉइन की एक इकाई की कीमत 10 हजार डॉलर थी। पिछले तीन महीने में ही बिटकॉइन का दाम करीब 200 प्रतिशत चढ़ा है। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे के नुकसान के साथ 72.69 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 72.68 पर बंद हुआ था।
Next Story





