व्यापार

Share Market: बढ़त के साथ खुला बाजार...सेंसेक्स में 593 अंकों और निफ्टी 14600 के पार निफ्टी

Subhi
30 March 2021 4:31 AM GMT
Share Market: बढ़त के साथ खुला बाजार...सेंसेक्स में 593 अंकों और निफ्टी 14600 के पार निफ्टी
x
आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में बड़ी तेजी नजर आ रही है।

आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में बड़ी तेजी नजर आ रही है। बीएसई का सेंसेक्स 593.42 अंकों की तेजी यानी करीब 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 49,602.42 पर कराबोर कर रहा है। वहीं, निफ्टी 174.90 यानी करीब 1.21 फीसदी अंकों की बढ़त के साथ 14,682.20 क स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

कल शेयर बाजार होली के कारण बंद रहा। बीते शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 568.38 अंक यानी 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 49,008.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 182.40 अंक यानी करीब 1.27 फीसदी बढ़त के साथ 14,507.30 के लेवल पर बंद हुआ।


Next Story