व्यापार

Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 174 अंक टूटा और निफ्टी लाल निशाने पर

Subhi
21 Dec 2020 10:11 AM IST
Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 174 अंक टूटा और निफ्टी लाल निशाने पर
x
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 174.31 अंक की गिरावट के साथ 46786.38 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 56.20 अंक नीचे 13704.30 के स्तर पर हुई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को काफी अधिक उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला।

Sensex और Nifty पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला और दोनों प्रमुख सूचकांकों में एक-समय में अच्छी खासी गिरावट आ गई थी। हालांकि, दोपहर के सत्र में सेंसेक्स में अच्छी-खासी रिकवरी देखने को मिली। इस तरह BSE Sensex शुक्रवार को 70.35 अंक यानी 0.15 फीसद की तेजी के साथ 46,960.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, NSE Nifty 19.80 अंक यानी 0.14 फीसद की तेजी के साथ 13,760.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज के प्रमुख शेयरों में एल एंड टी, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। शीर्ष गिरावट वाले सेयरों में डॉक्टर रेड्डी, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टीसीएस, आदि शामिल हैं।




Next Story