व्यापार

Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार...सेंसेक्स 143 अंक टूटा और निफ्टी 15000 के नीचे

Subhi
15 March 2021 10:04 AM IST
Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार...सेंसेक्स 143 अंक टूटा और निफ्टी 15000 के नीचे
x
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143.14 अंक की गिरावट के साथ 50648.94 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.80 अंक टूटकर 14999.20 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 487.43 अंक नीचे 50792.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.85 अंक की गिरावट के साथ 15030.95 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।


Next Story