व्यापार

Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 40 हजार के पार

Subhi
14 Oct 2020 9:57 AM IST
Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 40 हजार के पार
x

Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 40 हजार के पार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 65.45 अंक नीचे 40560.06 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11917.40 के स्तर पर खुला। सुबह 9:28 बजे सेंसेक्स 85.46 अंक टूटकर 40,540.05 के स्तर पर और निफ्टी 36.95 अंक नीचे 11,897.55 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 31.71 अंक ऊपर 40625.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 3.55 अंक की बढ़त के साथ 11934.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

सुबह 9:44 बजे सेंसेक्स के शेयरों का हाल

आज के प्रमुख शेयरों में टीसीएस, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, ब्रिटानिया और एनटीपीसी के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं श्री सीमेंट, टेक महिंद्रा, यूपीएल, ग्रासिम और टाइटन के शेयरों की शुरुआत गिरावट पर हुई।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजार में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 157.71 अंक नीचे 28,679.80 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 5 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 12083.20 अंकों पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 22.29 अंक नीचे 3,511.93 के स्तर पर बंद हुआ था।

Next Story