व्यापार

Share Market: जोरदार उछाल के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंक के पार

Subhi
1 Feb 2021 10:09 AM IST
Share Market: जोरदार उछाल के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंक के पार
x
आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। बजट के दिन शेयर बाजार भरी उछाल के साथ खुला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। बजट के दिन शेयर बाजार भरी उछाल के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 406 अंक बढ़कर 46692 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक से ज्यादा उछलकर 13,700 के स्तर से ऊँचे स्तर पर खुला। सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स 279.88 अंक की बढ़त के साथ 46,565.65 और निफ्टी 67.60 अंक मजबूत होकर 13,702.20 पर कारोबार कर रहे थे।

आज के प्रमुख शेयरों में इडसइंड बैंक, ओएनजीसी, इंफोसिस, ग्रासिम और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और एनटीपीसी की शुरुआत गिरावट पर हुई।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 177.39 अंक ऊपर 46,463.16 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 89.70 अंक ऊपर 13,724.30 के स्तर पर था।
सुबह 09:37 बजे सेंसेक्स के शेयर
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की चाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

पिछले कारोबारी दिन व्यापक बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स 588 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी में करीब 183 अंक की गिरावट आयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 फीसद की गिरावट के साथ 46,285.77 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 182.95 अंक यानी 1.32 प्रतिशत कम होकर 13,634.60 अंक पर बंद हुआ। पिछले छह दिनों में एनएसई 1,010.10 अंक यानी 6.89 फीसद गिर चुका है। अब तक पिछले छह सत्र में सेंसेक्स में 3,506.35 अंक यानी 7.04 फीसद की गिरावट आ चुकी है। दिन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक समीक्षा 2020-21 पेश किया। शुक्रवार को सेंसेक्स में 1,263.20 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव आया। विश्लेषकों का मानना है कि मुख्य रूप से केंद्रीय बजट और महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों से पहले मुनाफावसूली की वजह से घरेलू बाजारों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बाजार की नजरें अब आज पेश होने वाले बजट पर हैं।

Next Story