व्यापार

Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 173 अंक नीचे

Subhi
15 Dec 2020 10:16 AM IST
Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 173 अंक नीचे
x
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.90 अंक नीचे 46079.56 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 45.40 अंकों की गिरावट के साथ 13512.80 के स्तर पर हुई। सोमवार को सेंसेक्स 154.45 अंक की बढ़त के साथ 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी 44.30 अंक की तेजी के साथ 13,558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में गेल, ओएनजीसी, इचर मोटर्स, ग्रासिम और कोल इंडिया के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं एक्सिस बैंक, एम एंड एम, एसबीआई, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, आईटी, रियल्टी एफएमसीजी, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।


Next Story