व्यापार

Twitter पर छाया One Word Tweet ट्रेंड, जाने इसके बारे में सबकुछ

Subhi
3 Sep 2022 2:28 AM GMT
Twitter पर छाया One Word Tweet ट्रेंड, जाने इसके बारे में सबकुछ
x
Twitter पर आज से वन वर्ड ट्वीट का अब एक नया चलन शुरू हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का भी एक विषय बना हुआ है। यूजर इस वन वर्ड ट्वीट के साथ तेज़ी से जुड़ते जा रहे हैं।

Twitter पर आज से वन वर्ड ट्वीट का अब एक नया चलन शुरू हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का भी एक विषय बना हुआ है। यूजर इस वन वर्ड ट्वीट के साथ तेज़ी से जुड़ते जा रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड से जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही कई बिजनेस और संगठन भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं। यूजर्स को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इसकी शुरुआत किसने की। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी शुरुआत कैसे हुई।

One Word Tweet की शुरआत कैसे हुई?

कथित तौर पर यह उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी ट्रेन सेवा एमट्रैक (Amtrak) नाम के एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट शेयर किया। यह ट्वीट 2 सितंबर 2022 को दोपहर 12. 30 बजे की गई जिसमें सिर्फ एक ही शब्द 'ट्रेन' ट्वीट किया गया।

इस ट्वीट के बाद ही कुछ घंटों में ही ट्विटर पर वन वर्ड ट्वीट की बाढ़ सी आ गई है। इसके बाद कई बड़ी बड़ी हस्तियों के साथ ही संगठनों (groups) के अकाउंट से भी इसी तरह के ट्वीट किए गए। महज कुछ घंटों में ही लगभग 20,000 रीट्वीट हो चुके थे।

कौन कौन जुड़ा One Word Tweet से ?

इस वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड मेंअमेरिकी संस्था नासा ( NASA) भी शामिल हो गई। नासा ने ट्वीट कर लिखा- 'Universe'।

दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वन वर्ड ट्वीट किया - 'क्रिकेट'।

तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वन वर्ड ट्वीट किया - 'Democracy'

स्टारबक्स ने वन वर्ड ट्वीट किया - 'Coffee'

इसके अलावा स्टारबक्स, गूगल मैप्स, WWE और ICC (International Cricket Council) भी इस वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड से जुड़ गई ।

जिस तेज़ी से वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड चल रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये सिलसिला अभी काफी आगे चलने वाला है। इसमें अभी और कई हस्तियों के नाम जुड़ सकते हैं।


Next Story