व्यापार

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद

jantaserishta.com
12 Oct 2024 12:35 PM IST
सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद
x
नई दिल्ली: साप्ताहिक आधार पर एनएसई निफ्टी 50.35 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 24,964.25 और बीएसई सेंसेक्स 307.09 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 81,381.36 स्तर पर बंद हुआ। एनएसई पर 1287 शेयर हरे निशान और 1214 शेयर लाल निशान पर रहे। वहीं, बीएसई पर 2042 शेयर हरे और 1677 शेयर लाल निशान पर रहे।
बीते कारोबारी सप्ताह अर्थव्यवस्था, उद्योग और कुछ विशिष्ट कंपनियों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं ने डी-स्ट्रीट पर धारणा को काफी हद तक प्रभावित किया। इसके अलावा, यूएस फेड रेट कट पर मिश्रित दृष्टिकोण, दूसरी तिमाही के नतीजों को लेकर चिंताएं और मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव का भी असर देखा गया।
बीएसई इंडस्ट्रियल में 2.05 प्रतिशत या 313.02 अंक की सबसे अधिक तेजी रही और बीएसई मेटल 1.84 प्रतिशत या 629.85 अंक की सबसे अधिक गिरावट देखी गई। बीते कारोबारी हफ्ते के दौरान आईटी, टेलीकॉम, ऑटो, कैप गुड्स, पावर, हेल्थकेयर जैसे सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, बीएसई कमोडिटीज, एनर्जी, यूटिलिटीज, एफएमसीजी, मेटल , ऑयल एंड गैस सेक्टर नुकसान में रहे।
बीते सप्ताह एनएसई पर निफ्टी फार्मा में 2.11 प्रतिशत की सबसे अधिक तेजी आई और निफ्टी एफएमसीजी में 2.05 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट देखी गई। बीते कारोबारी सप्ताह के दौरान निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, बैंक लाल निशान पर रहे। वहीं, निफ्टी आईटी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर, रियल्टी सेक्टर हरे निशान पर रहे।
भारत के बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक आखिरी कारोबारी दिन लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें टाइटन कंपनी और टाटा स्टील लिमिटेड साप्ताहिक आधार पर सबसे अधिक नुकसान में रहे। आखिरी कारोबारी दिन बैंकों और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड में नुकसान के कारण सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई।
आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत या 176.01 अंक गिरकर 81435.40 पर और निफ्टी 0.10 प्रतिशत या 24.15 अंक गिरकर 24974.3 पर बंद हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story