व्यापार

67 हजार के मील के पत्थर की ओर बढ़ता सेंसेक्स

jantaserishta.com
18 July 2023 12:02 PM IST
67 हजार के मील के पत्थर की ओर बढ़ता सेंसेक्स
x
नई दिल्ली: बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 67,000 अंक के एक और मील के पत्थर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को सेंसेक्स 360 अंक ऊपर उठकर 66,960 अंक पर पहुंचा। इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। वहीं टाइटन और टाटा मोटर्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार का कहना है कि चूंकि बाजार बहुत ज्यादा तेजी से ऊपर गया है, इसलिए किसी भी समय इसमें सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्तर पर कुछ मुनाफावसूली हो सकती है। एचडीएफसी बैंक के अच्छे नतीजे बैंक निफ्टी के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा, बैंकिंग शेयरों से और अच्छे नतीजे आने की संभावना है।
वैश्विक बाज़ार का ढांचा अनुकूल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि डॉलर में गिरावट और उभरते बाजारों में पूंजी प्रवाह से बाजार में मजबूती आ सकती है। हालांकि, उच्च मूल्यांकन और संभावित मुनाफावसूली इस पर लगाम भी लगा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story