
x
नई दिल्ली: बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 743.95 अंक या 1.03 प्रतिशत चढ़कर 72,845.64 पर पहुंच गया, हालांकि फिर यह थोड़ा नीचे आकर 614 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक 3 प्रतिशत ऊपर हैं।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार का कहना है कि फेड द्वारा दरों को बरकरार रखने से अनिश्चितता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, फेड प्रमुख ने बयान में कहा है कि "मुद्रास्फीति काफी हद तक कम हो गई है और श्रम बाजार मजबूत बना हुआ है"। इससे यह संकेत मिलता है कि इस साल संभवत: तीन बार दरों में कटौती हो सकती है।
अमेरिकी सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सेंटीमेंट्स से भारतीय बाजारों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पिछले कुछ समय से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के बीच रस्साकशी में डीआईआई जीत रहे हैं। यदि एफआईआई बिकवाली जारी रखते हैं तो यह ट्रेंड जारी रहेगा। इसलिए, एफआईआई बिकवाली पर लगाम लगा सकते हैं और वे खरीददार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बैंकिंग, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लार्ज कैप के लिए अच्छी बात होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





