व्यापार
आईटी शेयरों के कमजोर प्रदर्शन से सेंसेक्स 303 अंक फिसलकर बंद, टीसीएस 8 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़का
jantaserishta.com
3 Jun 2026 4:52 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिन के दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन सत्र के आखिर में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निचले स्तरों से रिकवरी हुई।
सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 और निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ। दिन के दौरान बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 5.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था। निफ्टी रियल्टी 1.39 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.01 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.81 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 0.59 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.35 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे।
बैंकिंग शेयर ने बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी को सहारा दिया। निफ्टी बैंक 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। निफ्टी हेल्थकेयर 0.54 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.38 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे।
सेंसेक्स पैक में टीसीएस 8.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 6.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक 5.25 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.82 प्रतिशत और आईटीसी 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पांच गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी तरफ इंडिगो 1.57 प्रतिशत, एसबीआई 1.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट 1.13 प्रतिशत और पावर ग्रिड 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ शीर्ष पांच बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,687.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 20.25 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,032.05 पर था।
जानकारों ने कहा कि दिन के दौरान उछाल मुख्य रूप से बैंकिंग शेयरों में आई तेजी के कारण हुआ, जबकि मुनाफावसूली और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सहायक नीतिगत उपायों की उम्मीदों ने भी बाजार के माहौल को सकारात्मक बनाए रखा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





