व्यापार
सेंसेक्स 555 अंक गिरकर बंद, आईटी शेयरों में हुई बिकवाली
jantaserishta.com
25 Sept 2025 4:15 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 555.95 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,159.68 और निफ्टी 166.05 अंक या 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,890.85 पर था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 368.55 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,555.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स के साथ 102.75 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,966.80 पर था।
बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी शेयरों की ओर से किया गया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो (0.92 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (0.52 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.53 प्रतिशत) और निफ्टी रियल्टी (1.65 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी मेटल (0.22 प्रतिशत) और निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.67 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। ट्रेंट, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम,एचसीएल टेक, इटरनल, एलएंडटी, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स थे। बीईएल, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे।
बाजार के जानकारों ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता पर अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिकवाली और मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। ऑटो, आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टरों में भारी बिकवाली देखी गई। भारत की वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही की उधारी और सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी मैक्रोइकॉनॉमिक्स आर्थिक आंकड़ों से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 61 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,777 और निफ्टी 27 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,084 पर था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





