व्यापार

सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा

jantaserishta.com
30 May 2022 9:36 AM IST
सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा
x

नई दिल्ली: लगातार 2 सप्ताह फायदे में रहने के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने आज सोमवार को भी अच्छी शुरुआत की. ग्लोबल मार्केट (Global Market) से मिल रहे सपोर्ट के बीच आज जैसे ही करोबार की शुरुआत हुई, सेंसेक्स (BSE Sensex) 600 अंक से ज्यादा चढ़ गया. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी फिर से 16,500 अंक का स्तर पाने में सफल रहा.

बाजार प्री-ओपन से ही अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 623 अंक तक चढ़ा हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 180 अंक से ज्यादा के फायदे में था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी भी चढ़ा हुआ था. सेशन शुरू होने के बाद सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा मजबूत हो गया और 55,500 अंक के पार निकल गया. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 632.13 अंक (1.17 फीसदी) चढ़कर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 182.30 अंक (1.13 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,352.45 अंक पर बंद हुआ था. लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब बाजार ने साप्ताहिक आधार पर लगातार दूसरी बार बढ़त दर्ज की. पिछले सप्ताह बाजार 0.48 फीसदी मजबूती में रहा. पिछले सप्ताह लगभग हर रोज बाजार वोलेटाइल बना रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story