व्यापार

दूसरी कंपनी की फ्लाइट में मिलेगी सीट, ये है Air India का पूरा प्लान

jantaserishta.com
12 Feb 2022 11:30 AM IST
दूसरी कंपनी की फ्लाइट में मिलेगी सीट, ये है Air India का पूरा प्लान
x

नई दिल्ली: Air India के टाटा ग्रुप (Tata Group) के पास पहुंचते ही अब देश में टाटा की 3 एयरलाइंस हो गई हैं. इसमें Vistara और AirAsia India शामिल हैं. टाटा ग्रुप ने इन एयरलाइंस के बीच को-ओपरेशन का काम शुरू कर दिया है और इसका सबसे पहले फायदा एअर इंडिया और एयर एशिया इंडिया के ग्राहकों को मिलने जा रहा है.

एयरलाइंस शेयर करेंगी सर्विस
Air India और AirAsia India ने आपस में 'इंटरलाइन कंसिडरेशन ऑन इरेगुलर ऑपरेशंस' (IROPs) समझौता साइन किया है. इसका मतलब ये हुआ कि दोनों एयरलाइंस में से जिस किसी भी एयरलाइन की सर्विस किसी कारण से बाधित होती है, तो उसके यात्रियों को दूसरी कंपनी की पहली उपलब्ध फ्लाइट से उड़ने की सुविधा दी जाएगी. अभी ये सुविधा दोनों कंपनियों के सिर्फ डोमेस्टिक पैसेंजर को ही मिलेगी.
ग्राहकों को होगा फायदा
टाटा की इस पहल से दोनों एयरलाइंस के ग्राहकों को फायदा होगा. अगर किसी एयरलाइंस की फ्लाइट बहुत ज्यादा लेट या कैंसिल हो जाती है, तो उसे दूसरी उपलब्ध फ्लाइट से उड़ान भरने की सुविधा मिल सकेगी. टाटा ग्रुप का कहना है कि इससे दोनों कंपनियों के ग्राहकों की असुविधा कम होगी.
इस सुविधा के लिए दूसरी उपलब्ध फ्लाइट में सीट की उपलब्धता भी देखी जाएगी. उसके आधार पर ही जो एयरपोर्ट मैनेजर होगा, वो इस बारे में फैसला लेगा जो अंतिम निर्णय होगा.
बदल चुकी है खाने का अंदाज
इससे पहले Air India के टाटा समूह में ऑन-बोर्ड आते ही कई बदलाव दिखने शुरू हो गए हैं. इसमें सबसे अहम फ्लाइट के अंदर मिलने वाले खाना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story