व्यापार
एसबीआई 25,000 करोड़ रुपए का क्यूआईपी कर सकता है लॉन्च
jantaserishta.com
16 July 2025 2:55 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जल्द 25,000 करोड़ रुपए मूल्य का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च कर सकता है। यह जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।
रिपोर्ट्स में बताया गया कि क्यूआईपी में निवेशकों को मौजूदा मार्केट प्राइस से 2 से 3 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। मौजूदा समय में एसबीआई का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 828 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
बैंक अपेक्षित छूट के साथ आगे बढ़ता है, तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट की इश्यू प्राइस इस स्तर से थोड़ा कम हो सकती है। इस क्यूआईपी में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) सबसे बड़ा एंकर निवेशक हो सकता है।
एलआईसी के अलावा कई घरेलू म्यूचुअल फंड्स भी एसबीआई की इस क्यूआईपी में भाग ले सकते हैं। क्यूआईपी से बैंक का कैपिटल बेस मजबूत होता है और बढ़ती लोन बुक को सपोर्ट मिलता है। साथ ही बैंक को नियामक बाध्यताओं को पूरी करने में मदद मिलती है। एसबीआई ने आखिरी बार जून 2017 में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) जारी किया था, जब उसने 1 प्रतिशत की छूट पर 15,000 करोड़ रुपए जुटाए थे और इश्यू की कीमत 287.25 रुपए प्रति शेयर रखी गई थी।
इस बार, बैंक द्वारा इससे कहीं अधिक राशि जुटाने की उम्मीद है, जिससे यह भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट बन जाएगा। सिटीग्रुप, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मॉर्गन स्टेनली और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स जैसे प्रमुख वित्तीय संस्थान इस इश्यू का प्रबंधन कर रहे हैं।
पिछले पांच दिनों में, एसबीआई के शेयरों ने अपने निवेशकों को करीब 2 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में एसबीआई के शेयर में करीब 4.5 प्रतिशत और बीते छह महीने में करीब 8 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक एसबीआई ने 4.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





