व्यापार

एसबीआई ने नए उधारकर्ताओं के लिए होम लोन की दरों को 25 आधार अंक बढ़ाया

jantaserishta.com
16 Aug 2025 2:47 PM IST
एसबीआई ने नए उधारकर्ताओं के लिए होम लोन की दरों को 25 आधार अंक बढ़ाया
x
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नए उधारकर्ताओं के लिए होम लोन की दरों को 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। बैंक ने यह बढ़ोतरी ब्याज दरों के अपर बैंड में की है। एसबीआई की ओर से नए होम लोन की ब्याज के लिए निर्धारित किया गया बैंड 7.50 प्रतिशत से लेकर 8.70 प्रतिशत के बीच में है। इससे पहले यह बैंड 7.50 प्रतिशत से लेकर 8.45 प्रतिशत के बीच था।
एसबीआई की ओर से होम लोन पर ब्याज दरों को ऐसे समय पर बढ़ाया गया है, जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट को अगस्त की मौद्रिक नीति में 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। होम लोन हमेशा क्रेडिट स्कोर के आधार पर दिया जाता है, जिसका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, बैंक उसे कम ब्याज दर पर लोन देते हैं। वहीं, क्रेडिट स्कोर कम होने पर, इसका उल्टा होता है।
ऐसे में बढ़ी हुई ब्याज दरों का असर कम क्रेडिट स्कोर वालों पर अधिक होगा। सरकारी क्षेत्र के अन्य बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को होम लोन पर 7.35 प्रतिशत से लेकर 10.10 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
एसबीआई की ओर से होम लोन पर ब्याज दर बढ़ाने के बाद अन्य बैंक की इसे फॉलो कर सकते हैं। इससे पहले बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि आरबीआई द्वारा रेपो दर में कटौती से होम लोन सस्ते हो जाएंगे। यह बदलाव सबसे पहले एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) से जुड़े लोन में महसूस किया जाएगा, जो अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एएससीबी) द्वारा दिए गए सभी लोन का लगभग 60 प्रतिशत है।
साथ ही, एसबीआई ने चेतावनी दी है कि हालांकि कम दरों से उधारकर्ताओं को लाभ होता है, लेकिन बैंकों को अपने लाभ मार्जिन पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story