व्यापार

SBI ने तमिलनाडु के ATMs से कैश निकासी पर लगाई पाबंदी, इस कारण से लिया ये फैसला

Deepa Sahu
23 Jun 2021 10:26 PM IST
SBI ने तमिलनाडु के ATMs से कैश निकासी पर लगाई पाबंदी, इस कारण से लिया ये फैसला
x
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तमिलनाडु में अपने ATMs के संचालन को बंद कर दिया है.

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तमिलनाडु में अपने ATMs के संचालन को बंद कर दिया है. बैंक ने यह कदम दो सदस्यीय गिरोह द्वारा तकनीकी खामियों का फायदा उठाने और कम से कम 48 लाख रुपये चुरा लेने के बाद उठाया है. एसबीआई के ग्राहक अब एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाएंगे. बैंक प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर एटीएम के संचालन को रोकने का फैसला किया हे।

बैंक ने एटीएम स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं जिसमें ग्राहकों को सूचित किया गया है कि तकनीकी खामी के कारण रीसायकलर्स में नकद निकासी की सुविधा, यानी नकद जमा मशीन (सीडीएम) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने एबीपी न्यूज को बताया, "तमिलनाडु में कुछ चुनिंदा एटीएम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है." एसबीआई की ऑटोमेटिक नकद जमा-निकासी मशीनों से 17 से 18 जून के बीच धोखाधड़ी से निकासी हुई थी. बता दें देश भर में बैंक के करीब 60,000 एटीएम हैं, लेकिन नकद निकासी तमिलनाडु के चुनिंदा एटीएम में बंद की गई है.

Next Story