व्यापार

SBI अलर्ट! कल 2 घंटे तक काम नहीं करेगी बैंक की ये सर्विस, आज ही निपटा लें काम

Rounak Dey
3 July 2021 12:23 PM IST
SBI अलर्ट! कल 2 घंटे तक काम नहीं करेगी बैंक की ये सर्विस, आज ही निपटा लें काम
x
एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्रहकों के लिए बड़ी खबर है. एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है. बैंक ने बताया है कि कुछ सेवाएं 4 जुलाई के दिन कुछ समय से लिए बंद रहेंगी. इसलिए ग्राहक अपना काम इस समय से पहले ही निपटा लें. बैंक की कुछ सर्विस को मेंटेनेंस के लिए कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा. एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.




एसबीआई ने ट्वीट कर लिखा कि हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ बने रहें. हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं.
कब से कब तक बंद रहेगी सर्विस
इसके लिए बैंक ने बताया कि 4 जुलाई को 2021 को 03:25 बजे से 05:50 बजे के बीच इंटरनेट बैंकिंग/योनो/योनो लाइट/यूपीआई उपलब्ध की सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी. हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है और आपसे अनुरोध है कि आप हमारे साथ रहें.


Next Story