व्यापार

2 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung का सबसे सस्ता फोन, 7 हज़ार से कम होगी कीमत साथ ही होगी 5000mAh की बैटरी

Nil dhankar
30 Jan 2021 5:04 PM IST
2 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung का सबसे सस्ता फोन, 7 हज़ार से कम होगी कीमत साथ ही होगी 5000mAh की बैटरी
x
Samsung 2 फरवरी को भारत में अपना नया M सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 5000mAh बैटरी होगी, और इसकी कीमत 7 हज़ार से कम रखी जाएगी.

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। सैमसंग अपनी M सीरीज़ के सफलता को देखते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. सैमसंग 2 फरवरी को भारत में M सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी M02 पेश करने वाला है. ये एक बजट फोन होगा, जिसे कंपनी 2 फरवरी को दोपहर 1 बजे लॉन्च करेगी. पता चला है कि इस फोन की कीमत 7 हज़ार रुपये के अंदर होगी. गैलेक्सी एम 02 को Mera M (मेरा एंटरटेनमेंट) स्मार्टफोन बताया गया है, साथ ही अमेज़न.इन पर फोन के कुछ फीचर्स के बारे में टीज़ किया गया है, जिससे ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन किन फीचर्स के साथ आएगा.

अमेज़न लिस्टिंग से पता चल है कि Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन में इंफीनिटी-V नॉच के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा. इसमें HD+ रेजोलूशन दिया जाएगा. साथ ही फोन में फोटो देख कर पता लग रहा है कि इसमें थिक-साइज्ड चिन दी जाएगी.

इसके अलावा फोन को लेकर कई जानकारियां लीक भी हुई हैं. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी M02 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन के रियर पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है. वहीं सैमसंग के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर होने की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा फोन में 3GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी होने की उम्मीद है.

सस्ते फोन में 5000mAh बैटरी

अमेज़न लिस्टिंग से ये भी पता चला है कि पावर के लिए गैलेक्सी M02 स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी. खास बात ये होगी कि इन खास फीचर्स होने के बावजूद सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत 7,000 रुपये से भी कम होगी. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भी लो बजट फोन लॉन्‍च किया था. कंपनी ने इससे पहले सैमसंग Galaxy M02s फोन लॉन्‍च किया था, जिसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गई.

Next Story