व्यापार

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट आज, 2 नये फोल्डेबल फोन समेत इन प्रोडक्ट होगी लॉन्चिंग, जाने कीमत

Subhi
11 Aug 2021 3:40 AM GMT
Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट आज, 2 नये फोल्डेबल फोन समेत इन प्रोडक्ट होगी लॉन्चिंग, जाने कीमत
x
Samsung का सालाना होने वाला मेगा इवेंट Galaxy Unpacked Event 2021 आज यानी 11 अगस्त 2021 को आयोजित होगा।

Samsung का सालाना होने वाला मेगा इवेंट Galaxy Unpacked Event 2021 आज यानी 11 अगस्त 2021 को आयोजित होगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे आयोजित होगा। इस इवेंट के सबसे बड़े हाइहाइड 2 अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे। साथ ही कुछ अन्य शानदार प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक Samsung के लाइव इवेंट को Samsung वेबसाइट और कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Youtube चैनल से देख पाएंगे।

लॉन्च होंगे दो फोल्डेबल स्मार्टफोन
Samsung के आज के इवेंट में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 लॉन्च होंगे।
Galazy Z Fold 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Galazy Z Fold 3 में 7.6 इंच एमोलेड इनसाइड और 6.2 इंच कवर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वही प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm's Snapdragon 888 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,400mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन को 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 10MP फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साछ पेश किया जा सकता है। इसका मेन कैमरा 12MP का होगा। इसके अलावा एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। Z Fold 3 में S-Pen का सपोर्ट मिलेगा।
Z Flip 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Z Flip 3 को Snapdragon 888 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ 3,300mAh बैटरी और 6.7 इंच इंटरनल एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Z Flip 3 को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर Snapdragon 888 का इस्तेमाल किया जाएगा। Galaxy Z Flip स्मार्टफोन में एक 12MP मेन कैमरे के साथ 12MP वाइड एंगल लेंस और 10MP फ्रंट फेसिंग कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। Galaxy Z Flip 3 को ब्लैक, क्रीम और लैवेंडर कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Galaxy Buds 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग Galaxy Buds 2 को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy Buds 2 को yellow, purple, white, dark green और black कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Galaxy Watch 4 series
Galaxy Watch 4 सीरीज को WearOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung की तरफ से Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic को लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच 40mm, 44mm में आएगी। वही Galaxy Watch 4 Classic स्मार्टवॉच 42mm और 46mm में आएगी। 46mm स्मार्टवॉच में एक 1.3 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें हर्ट रेट मॉनिटर, ECG और GPS का सपोर्ट दिया जा सकता है। Galaxy Watch 4 Classic को रोटेटिंग बेजेल्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। 44mm वर्जन Classic में 1.19 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।


Next Story