व्यापार

यूक्रेन की मदद करेगी सैमसंग, किया ये ऐलान

jantaserishta.com
5 March 2022 10:52 AM IST
यूक्रेन की मदद करेगी सैमसंग, किया ये ऐलान
x

नई दिल्ली: यूक्रेन में रूस के हमले के बाद न केवल कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं बल्कि कई कंपनियों ने भी रूस के खिलाफ कदम उठाए हैं। यूट्यूब, ऐपल के बाद अब सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स भी रूस के खिलाफ उतरी है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने यूक्रेन की मदद के लिए 60 लाख डॉलर सीधे दान करने का फैसला किया है। इसके अलावा 10 लाख डॉलर के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भी मानवीय सहायता के रूप में भेजे जाएंगे।

यूक्रेन बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ रूसी जासूस
रूस के एक जासूस को यूक्रेन के बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह कोई गुप्त ऑपरेशन चला रहा था। वह खुद को पत्रकार बता रहा था। यूक्रेन में उसे 10 साल तक जेल की सजा हो सकती है।
NATO पर बरसे जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की उस अपील को नाटो ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की मांग की थी। मांग खारिज होने के बाद शनिवार को राष्ट्रपति जेलेंस्की नाटो पर खूब बरसे। ज़ेलेंस्की ने कहा कि पश्चिम का सैन्य गठबंधन यूक्रेन में होने वाली मौतों और विनाश के लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नाटो की कमजोरी और एकता की कमी मास्को के हाथों को पूरी तरह से खोल देगी। रूस हवाई हमले तेज कर देगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story