
x
जो अपार्टमेंट, रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स, ऑफिस और कमर्शियल बिल्डिंग्स के लिए फ्रेंडली है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपनी नई डीवीएम एस2 वेरिएबल रेफ्रिजरैंट फ्लो (DVM S2 Variable Refrigerant Flow AC) आउटडोर एयर कंडीशनर यूनिट पेश करने की घोषणा की, जो इनडोर एसी यूनिट के साथ मिलकर बिना हवा के ठंडक देता है और कमरे के तापमान को तेजी से नीचे ले आता है. सैमसंग का नया डीवीएम एस2 लाइन-अप 8 हॉर्सपावर से 34 हॉर्सपावर की क्षमता के साथ हीट पंप और कूलिंग ऑनली मॉडलों में उपलब्ध होगा, जो अपार्टमेंट, रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स, ऑफिस और कमर्शियल बिल्डिंग्स के लिए फ्रेंडली है.
क्या कहा कंपनी के डायरेक्टर ने?
सैमसंग इंडिया में सिस्टम एयर कंडीशनिंग कारोबार के डायरेक्टर विपिन अग्रवाल ने कहा, "डीवीएम एस2 का बेहतरीन और ताकतवर प्रदर्शन सैमसंग की खास विंडफ्री कूलिंग तकनीक का नतीजा है. यह नया लाइन-अप हमारे उपभोक्ताओं को इस श्रेणी की सबसे उम्दा तकनीक मुहैया कराने और बिजली की खपत कम करने के मकसद से तैयार किया गया है. ज्यादा कुशल नियंत्रण के लिए नई रेंज में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) की क्षमताएं हैं, जो कूलिंग के तरीके भांप लेती हैं, आउटडोर यूनिट के आसपास के वातावरण के हिसाब से सही कूलिंग और दबाव रखती हैं और रेफ्रिजरैंट लीक होने पर फौरन पता कर लेती हैं. इस पेशकश के साथ हम अपने उपभोक्ताओं को रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स और कमर्शियल बिल्डिंग्स में विंडफ्री तकनीक देने के लिए तैयार हैं."
सैमसंग का छठी पीढ़ी का डिजिटल वेरिएबल मल्टी एयर कंडीशनर डीवीएम एस2 परेशान करने वाले ठंडे झोंकों के बगैर मनचाहा आराम पाने के लिए एक साथ 64 सैमसंग इनडोर एयर कंडीशनिंग यूनिट्स के साथ जोड़ा जा सकता है. इसे सैमसंग 1वे, 360 कैसेट्स, 4वे, 4वे 600×600, डक्ट और वॉल-माउंटेड मॉडलों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.
बेहतर और ज्यादा तेज कूलिंग के लिए एआई क्षमता
अपनी एआई क्षमताओं के कारण डीवीएम एस2 इमारत के भीतर के वातावरण को भांप लेता है और एकदम सटीक कूलिंग तथा हीटिंग करता है. एआई लो प्रेशर कंट्रोल ठंडा करने के तरीकों को पकड़ लेता है और टारगेट तापमान तक अधिक तेजी से पहुंचकर सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ता मनचाहे तापमान पर आराम महसूस करें. इस बीच एआई हाई प्रेशर कंट्रोल वातावरण के मुताबिक खुद को ढालकर सटीक उच्च दबाव बनाए रखता है. एआई डीफ्रॉस्ट कंट्रोल डीफ्रॉस्ट के लिए सही समय मुहैया कराता है और हीटिंग के दौरान ज्यादा आराम देता है. साथ ही डीवीएम एस2 का उन्नत अल्गोरिदम रेफ्रिजरैंट लीक होने का पता तुरंत लगा सकता है और फौरन सावधान कर सकता है ताकि यूजर आराम में खलल के बगैर अपनी यूनिट्स को फौरन जांच तथा संभाल सकें.
बिजली की अधिक बचत
डीवीएम एस2 में अधिक बड़े हीट एक्सचेंज, अधिक क्षमता वाले नए पंखे, अपग्रेडेड पावर मॉड्यूल और उन्नत स्क्रॉल कंप्रेसर की 4 कोर तकनीक इस्तेमाल होती है, जिससे बिजली की अधिक बचत होती है.
जो अपार्टमेंट, रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स, ऑफिस और कमर्शियल बिल्डिंग्स के लिए फ्रेंडली है.
Next Story





