व्यापार

Samsung के 3 यूनिक लैपटॉप लॉन्च किया, जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
18 Dec 2020 11:37 AM IST
Samsung के 3 यूनिक लैपटॉप लॉन्च किया, जाने कीमत और फीचर्स
x
Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को अपनी Galaxy Book लैपटॉप सीरीज के नए मॉडल को पेश किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को अपनी Galaxy Book लैपटॉप सीरीज के नए मॉडल को पेश किया है। दरअसल कंपनी पर्सनल कंप्यूटर (PC) की सेल के तेजी से बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कंपनी नए लैपटॉप को पेश कर रही है। कोरोवायरस के दौर में लोग घरों से काम कर रहे हैं, जिसके चलते लैपटॉप की डिमांड में तेजी दर्ज की जा रही है। ऐसे में Samsung कंपनी इस मौके को फायदा उठाना चाह रही है। Samsung की तरफ से कहा गया कि वो एक जनवरी 2020 को Galaxy Book Flex2, Galaxy Book Flex2 5G और Galaxy Book Ion2 को साउथ कोरियाई मार्केट में लॉन्च करेगी।

संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इन सभी लैपटॉप को कोरिया में प्री-बुकिंग के लिए आगामी सोमवार से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक उपलब्ध रहेंगे। यह सभी लैपटॉप Intel Corp के 11th जनरेशनल प्रोसेसर पर काम करेंगे। Galaxy Book Flex2 एक टू-इन-वन प्रोडक्ट होगा, जिसे लैपटॉप और टैबलेट दोनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह लैपटॉप 13.3 इंच और 15.6 इंच दो स्क्रीन साइज में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसमें Nvidia's GeForce MX450 ग्राफिक्स कार्ड का सपोर्ट दिया जाएगा। Samsung की तरफ से बताया गया है कि Galaxy Book Flex2 को 1.25 लाख रुपये से लेकर 1.90 लाख रुपये के बीच बेचा जा सकता है। लैपटॉप की कीमत अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी।

Samsung Notebook Plus2 लैपटॉप

Galaxy Book Flex2 5G में 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। इस लैपटॉप की स्क्रीन 13.3 इंच की होगी। वही कीमत 1,80 लाख रुपये के बीच होगी। Galaxy Book Ion2 लैपटॉप भी 13.3 इंच और 15.6 इंच साइज स्क्रीन में आएंगे। इसका वजन मात्र 970 ग्राम होगा। वही स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर कीमत 92 हजार रुपये से लेकर 1.60 लाख रुपये के बीच होगी। Samsung की तरफ से Notebook Plus2 लैपटॉप को पेश किया गया है, जिसे यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज कर पाएंगे। यूजर के पास साहूलियत होगी कि लैपटॉप में जरूरत के हिसाब से मेमोरी, हार्ड डिस्क ड्राइव की क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। यह लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन साइज में आएगा। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये होगी। मार्केट रिसर्चर फर्म IDC की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया में साल 2020 की तीसरी तिमाही में लैपटॉप सेल 6.45 लाख यूनिट रही। यह आंकड़ा पिछले साल की सेल के मुकाबले 29.5 फीसदी ज्यादा है। इस तिमाही में करीब 64,000 कन्वर्टिबल लैपटॉप की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 82.3 फीसदी ज्यादा है।




Next Story