अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टवॉच खरीदते हैं, तो आपको मौजूदा वक्त की स्मार्टवॉच में स्मार्टफोन के सभी फीचर्स मिल जाएंगे। स्मार्टवॉच के साथ दिक्कत यह होती है कि उसकी स्क्रीन छोटी होती है, जिससे वीडियो या मैसेज पढऩे में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में किसी वीडियो या फिर मैसेज देखने के लिए आज भी स्मार्टफोन, टीवी या फिर टैबलेट ही एक अच्छा ऑप्शन होता है। सैमसंग एक ऐसी स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है, जिससे स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन जैसी बड़ी स्क्रीन बना पाएंगे। दरअसल सैमसंग की तरफ से स्मार्टवॉच के एक नए पेटेंट को फाइल किया गया है। इस स्मार्टवॉच पेटेंट में एक बिल्ड-इन प्रोजेक्टर दिया गया है। मतलब स्मार्टवॉच में प्रोजेक्टर फीचर ऑन करके पर आप अपनी स्मार्टवॉच की मदद से हाथ की हथेली या फिर किसी अन्य सरफेस पर एक बड़ी स्क्रीन को डिस्प्ले कर पाएंगे।
डिलीवरी के तीन घंटे बाद बोर्ड परीक्षा
बिहार में एक महिला अपने बच्चे को जन्म देने के बाद कक्षा 10वीं की परीक्षा देने पहुंच गई। 22 साल की रुक्मणी कुमारी ने सुबह अपने बेटे को जन्म दिया और मात्र तीन घंटे बाद ही वह बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंच गई। रिपोट्र्स के मुताबिक, बिहार के बांका जिला के एक सरकारी स्कूल में पढऩे वाली रुक्मणी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने सुबह अपने बच्चे को जन्म दिया और तीन घंटे बाद अपने साइंस विषय का पेपर लिखने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। डाक्टरों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन वह आराम करने से इनकार कर परीक्षा देने चली गईं। इस घटना से साबित होता है कि महिलाओं की शिक्षा पर सरकार का जोर पकड़ रहा है। रुक्मणी सभी के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
एक यूजर से झगड़ा कर चुका है बिंग
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब नए बिंग को लेकर इस तरह के दांवे किसी ने किए हैं। कुछ दिन पहले चैटबॉट ने एक यूजर से झगड़ा भी किया था और यूजर से माफी मांगने के लिए कहा था। दरअसल, यूजर ने ‘अवतार: दि वे ऑफ वॉटर’ के शो की जानकारी मांगी थी। इस पर चैटबॉट ने कहा था कि ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसे 16 दिसंबर 2022 में रिलीज होना है। जब यूजर ने चैटबॉट को ये बताया कि ये साल 2023 है, तो चैटबॉट ने उसे अपनी जानकारी सही करने की सलाह थी। जब यूजर ने चैटबॉट की बात नहीं मानी, तो उसने कहा कि यूजर ने उसका भरोसा और सम्मान खोने दिया है। इतना ही नहीं चैटबॉट ने यूजर पर अपना और उसका दोनों का वक्त बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।
