व्यापार

Samsung Galaxy Unpacked 2021 स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार देगा दस्तक, जाने कीमत और खासियत

Subhi
10 Aug 2021 6:00 AM GMT
Samsung Galaxy Unpacked 2021 स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार देगा दस्तक, जाने कीमत और खासियत
x
Samsung का 11 अगस्त का अपकमिंग Galaxy Unpacked 2021 इवेंट काफी नजदीक है। इस इवेंट की लॉन्चिंग से पहले कुछ अहम जानकारी लीक हुई है |

Samsung का 11 अगस्त का अपकमिंग Galaxy Unpacked 2021 इवेंट काफी नजदीक है। इस इवेंट की लॉन्चिंग से पहले कुछ अहम जानकारी लीक हुई है, जिसके मुताबिक Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ Galaxy Watch की लॉन्चिंग होगी। इवेंट 11 अगस्त की शाम 7 बजे शुरू होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Samsung वेबसाइट से होगी।

दो नये फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
Galaxy Z Fold 3
Samsung के दो नये फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 को 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह थर्ड जनरेशनल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे। Galazy Z Fold 3 को 7.6 इंच एमोलेड इनसाइड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही 6.2 इंच कवर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। Z Fold 3 में Qualcomm's Snapdragon 888 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। फोन को 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन को 10MP फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साछ पेश किया जा सकता है। इसका मेन कैमरा 12MP का होगा। इसके अलावा एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। Z Fold 3 को black, silver और green कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Z Fold 3 में S-Pen का सपोर्ट मिलेगा।
Z Flip 3
Z Flip 3 को Snapdragon 888 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ 3,300mAh बैटरी और 6.7 इंच इंटरनल एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Z Flip 3 को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर Snapdragon 888 का इस्तेमाल किया जाएगा। Galaxy Z Flip स्मार्टफोन में एक 12MP मेन कैमरे के साथ 12MP वाइड एंगल लेंस और 10MP फ्रंट फेसिंग कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। Galaxy Z Flip 3 को ब्लैक, क्रीम और लैवेंडर कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Galaxy Buds 2
अपकमिंग Galaxy Buds 2 को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy Buds 2 को yellow, purple, white, dark green और black कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Galaxy Watch 4 series
Galaxy Watch 4 सीरीज को WearOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung की तरफ से Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic को लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच 40mm, 44mm में आएगी। वही Galaxy Watch 4 Classic स्मार्टवॉच 42mm और 46mm में आएगी।
46mm स्मार्टवॉच में एक 1.3 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें हर्ट रेट मॉनिटर, ECG और GPS का सपोर्ट दिया जा सकता है। Galaxy Watch 4 Classic को रोटेटिंग बेजेल्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। 44mm वर्जन Classic में 1.19 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है

Next Story