
Tech : सैमसंग आज अपने नए Galaxy S26 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए Galaxy Event 2026 आयोजित किया है, जिसमें Galaxy S26 सीरीज के नए डिवाइस की घोषणा की जाएगी। हालांकि Samsung ने आधिकारिक तौर पर मॉडल का नाम नहीं बताया है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार यह Galaxy S26 FE हो सकता है।
लॉन्च इवेंट लाइव कैसे देखें?
Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Samsung के YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। यह ऑनलाइन इवेंट 27 अगस्त 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
यूजर्स Samsung के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च से जुड़ी अपडेट देख सकते हैं।
Galaxy S26 FE में क्या मिल सकता है?
लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 FE में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 6.7 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
फोन में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और पावर एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है।
कैमरा और बैटरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 4,900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर
Galaxy S26 FE में Samsung के नए Galaxy AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। फोन में नया One UI वर्जन और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है।
कीमत कितनी हो सकती है?
Galaxy S26 FE की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत करीब 799 यूरो के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। भारत में इसकी कीमत लॉन्च के समय ही साफ होगी।
Samsung का FE मॉडल उन यूजर्स के लिए बनाया जाता है, जो फ्लैगशिप सीरीज के फीचर्स कम कीमत में चाहते हैं। ऐसे में Galaxy S26 FE की असली खासियत इसकी कीमत और परफॉर्मेंस के बीच संतुलन पर निर्भर करेगी।





