व्यापार

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन इस दिन होगी लॉन्च, जाने कीमत और खासियत

Subhi
13 Jan 2022 2:42 AM GMT
Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन इस दिन होगी लॉन्च, जाने कीमत और खासियत
x
Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्चिंग के लिए तैयार है। फोन को 8 फरवरी 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन को एक दिन पहले यानी 7 फरवरी से प्री-बुक कर पाएंगे।

Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्चिंग के लिए तैयार है। फोन को 8 फरवरी 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन को एक दिन पहले यानी 7 फरवरी से प्री-बुक कर पाएंगे। जबकि फोन की शिपमेंट 24 फरवरी से शुरू होगी। हालांकि Samsung की तरफ से फिलहाल Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

इस चिपसेट का मिलेगा सपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S22 सीरीज के तहत तीन मॉडल्स को पेश किया जा सकता है। जो कि Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 Ultra हो सकते हैं। इन तीनों स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग इन सभी स्मार्टफोन को इन-हाउस Exynos 2200 चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश कर सकता है।

Galaxy S22 मॉडल में क्या होंगे अंतर

बतां दे कि हाल ही में Samsung Galaxy S21 FE 5G समार्टफोन को भारत में Exynos 2100 चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। जबकि ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy S21 FE 5G को Snapdragon स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कुछ इसी तरह Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन को भारत में Exynos 2200 चिपसेट सपोर्ट और ग्लोबल मार्केट में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 के साथ पेश किया जा सकता है।


Next Story