व्यापार

Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus स्मार्टफोन हुआ लाॅन्च...जाने कीमत और दमदार फीचर्स

Subhi
15 Jan 2021 2:21 AM GMT
Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus स्मार्टफोन हुआ लाॅन्च...जाने कीमत और दमदार फीचर्स
x
Samsung ने आज यानि 14 जनवरी को आयोजित किए गए ‘Galaxy Unpacked Event’ में एक साथ कई डिवाइस पेश किए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Samsung ने आज यानि 14 जनवरी को आयोजित किए गए 'Galaxy Unpacked Event' में एक साथ कई डिवाइस पेश किए हैं। इनमें मोस्ट अवेटेड Samsung Galaxy S21 सीरीज भी शामिल है जिसका यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैैं। Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus को आधिकारिक तौर पर लाॅन्च कर दिया है और यह कंपनी के पहले 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन हैं। इनमें यूजर्स डिजाइन के साथ ही कई शानदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से....

Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन 4 कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जबकि Samsung Galaxy S21 Plus को 3 कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। Samsung Galaxy S21 की कीमत $799 यानि लगभग 58,500 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy S21 Ultra को $999 यानि 73,100 रुपये की कीमत में लाॅन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 14 जनवरी यानि आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है और इसकी सेल 29 जनवरी को शुरू होगी।

Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Plus को Samsung के Exynos 2100 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। Galaxy S21 में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और Galaxy S21 Plus में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में यूजर्स को एक समान ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है, जबकि इनमें 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन 8k वीडियो रेजोल्यूशन में सक्षम है। Samsung Galaxy S21 में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी और Galaxy S21 Plus में 4,800mAh की बैटरी दी गई है। जो कि यूजर्स को शानदार बैकअप प्रदान करेगी और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Samsung S21 स्मार्टफोन में चार्जर और वायर्ड हेडफोन नही दिया जाएगा। हालांकि USB-C केबल दी जाएगी।




Next Story