व्यापार

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन को मिला लेटेस्ट अपडेट...जाने कीमत और खासियत

Subhi
12 Feb 2021 5:12 AM GMT
Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन को मिला लेटेस्ट अपडेट...जाने कीमत और खासियत
x
Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S20 FE को एंड्राइड 11 आधारित One UI 3.1 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S20 FE को एंड्राइड 11 आधारित One UI 3.1 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट में फरवरी 2021 का सिक्योरिटी पैच दिया गया है। इसके अलावा कई नए फीचर को जोड़ने के साथ-साथ कई पुराने फीचर को सुधारा गया है। बता दें कि इससे पहले Galaxy A50 के लिए यह अपडेट जारी किया गया था।

सैम मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 3.1 अपडेट का फर्मवेयर वर्जन G781BXXU2CUB5 है और इसका साइज 1.7GB है। इसमें यूजर्स को फरवरी 2021 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच मिलेगा। इसके साथ ही गूगल डिस्कवर को जोड़ा गया है। इसके अलावा कई पुराने फीचर्स में सुधार किया गया है।
इन देशों में जारी हुआ अपडेट
Germany
Netherlands
Belgium
Greece
Romania
Spain
Nordic
Czech Republic
Switzerland
Italy
France
Slovenia
Baltic
Portugal
United Kingdom
Poland
नोट: भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए20 FE के लिए अपडेट जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन के लिए जल्द ही अपडेट रिलीज किया जाएगा।
Samsung Galaxy S20 FE की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S20 FE एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसे octa-core Exynos 990 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 12MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलिफोटो शूटर दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy S20 FE में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S20 FE की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस20 FE 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये है। इस फोन को क्लाउड नेवी, व्हाइट, लैवेंडर, मिंट और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।




Next Story