व्यापार

Samsung Galaxy S20 FE को मिला नया डिवाइस, जानिए इसकी कीमत

Triveni
20 Dec 2020 5:22 AM GMT
Samsung Galaxy S20 FE को मिला नया डिवाइस, जानिए इसकी कीमत
x
Samsung ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S20 FE के लिए एंड्राइड 11 पर आधारित One UI 3.0 अपडेट जारी किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Samsung ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S20 FE के लिए एंड्राइड 11 पर आधारित One UI 3.0 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में यूजर्स को दिसंबर सिक्योरिटी पैच मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस के कई ऐप को भी अपग्रेड किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले Galaxy M51 और Galaxy A31 के लिए अपडेट जारी किया गया था।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 3.0 अपडेट रूस के यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इस अपडेट का firmware वर्जन G780FXXU1BTL1 है और यूजर्स को इसमें दिसंबर 2020 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच मिलेगा।
कंपनी ने One UI 3.0 में यूआई डिजाइन, नोटिफिकेशन ऐरिया, मीडिया प्लेबैक विजिट, डिजिटल वेलबींग और चैट हेड को अपडेट किया है। इसके अलावा फोन में मौजूद कैलेंडर से लेकर सैमसंग की-बोर्ड तक को अपग्रेड किया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Samsung ने अक्टूबर में Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये है। Galaxy S20 FE स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन Cloud Red, Cloud Lavender, Cloud Mint, Cloud Navy और Cloud White में आएगा। फोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 8GB+ 128GB में आएगा।Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इंफिनिटिव O डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ 20:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी। डिस्पले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शनस दिया गया है। साथ ही फोन के डिस्प्ले को 407 पिक्सल डेंसिटी के साथ पेश किया गया है।Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन में 7nm Exynos 990 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S20 FE एंड्राइड 10 आधारित One UI 2.0 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 12MP का होगा। इसका अपर्चर साइज f/1.8 होगा, जो वाइड एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। साथ ही 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा, जबकि 8MP टेलीफोटो लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी S20 FE के कैमरा में 30X सुपर जूम, नाइट मोड दिया गया है। फोन का कैमरा 8K वीडियो को कैप्चर कर सकेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP का कैमरा दिया जाएगा।
Samsung Galaxy S20 FE फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन को 25W सुपर फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज कर पाएंगे। इसके अलावा फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही फोन में पावर शेयर का ऑप्शन दिया गया है। मतलब से दूसरी डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। अगर फोन के डायमेंशन की बात करें, तो यह 159.8x74.5x8.4mm साइज में आएगा। इसका वजन 190 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC, और एक USB Type-C टाइप पोर्ट दिया गया है।


Next Story