व्यापार

Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में देगा दस्तक...जानिए कीमत

Subhi
2 Feb 2021 6:01 AM GMT
Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन जल्द  भारतीय बाजार में देगा दस्तक...जानिए कीमत
x
कोरियन टेक कंपनी Samsung भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी कर रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरियन टेक कंपनी Samsung भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी के एक डिवाइस को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से माना जा रहा है कि यह हैंडसेट Galaxy S20 FE का 5G वेरिएंट होगा। यह जानकारी प्राइस बाबा की रिपोर्ट से मिली है।

प्राइस बाबा की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग का अगामी स्मार्टफोन SM-G781B/DS मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। इसके अलावा फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है।

हालांकि, लिस्टिंग और सपोर्ट पेज से डिवाइस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इससे यह इशारा जरूर मिलता है कि Galaxy S20 FE 5G को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी की ओर से गैलेक्सी एस20 FE 5G की भारत में लॉन्चिंग और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Samsung Galaxy S20 FE 5G की संभावित कीमत
लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy S20 FE 5G की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच में रखी जाएगी और इसे कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
Samsung Galaxy S20 FE की स्पेसिफिकेशन
Galaxy S20 FE स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन क्लाउड रेड, Lavender, मिंट, नेवी ब्लू और व्हाइट में आएगा। फोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 8GB+ 128GB में आएगा।Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इंफिनिटिव O डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ 20:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी। डिस्पले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शनस दिया गया है।
साथ ही फोन के डिस्प्ले को 407 पिक्सल डेंसिटी के साथ पेश किया गया है।Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन में 7nm Exynos 990 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S20 FE एंड्राइड 10 आधारित One UI 2.0 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसका प्राइमरी लेंस 12MP का होगा। इसका अपर्चर साइज f/1.8 होगा, जो वाइड एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। साथ ही 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा, जबकि 8MP टेलीफोटो लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी S20 FE के कैमरा में 30X सुपर जूम, नाइट मोड दिया गया है। फोन का कैमरा 8K वीडियो को कैप्चर कर सकेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP का कैमरा दिया जाएगा।


Next Story