व्यापार
Samsung Galaxy M12 ने बनाया रिकॉर्ड, एमेजॉन पर first day ही डिवाइस ने किया कमाल
Shubhra Nandy
21 March 2021 8:30 AM IST

x
सैमसंग ने शनिवार को घोषणा की कि उसका गैलेक्सी एम 12 स्मार्टफोन भारत में पहले ही दिन एमेजॉन की बेस्टसेलिंग सूची में शीर्ष रैंकिंग वाला स्मार्टफोन बन गया है
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सैमसंग ने शनिवार को घोषणा की कि उसका गैलेक्सी एम 12 स्मार्टफोन भारत में पहले ही दिन एमेजॉन की बेस्टसेलिंग सूची में शीर्ष रैंकिंग वाला स्मार्टफोन बन गया है. कंपनी के अनुसार, गैलेक्सी एम 12 बिक्री के 48 घंटों के भीतर ही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट एमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है
कंपनी ने एक बयान में कहा, "गैलेक्सी एम 11 (2020) और गैलेक्सी एम 21 (2020) और फिर गैलेक्सी एम 12 ने भी सैमसंग के लिए अपनी श्रेणी में पहले ही दिन बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है. बिक्री के पहले दिन गैलेक्सी एम2एस की तुलना में गैलेक्सी एम 12 की बिक्री 3.65 गुना अधिक हुई, जिसे जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था."
गैलेक्सी एम 12 दो वेरिएंट में आता है. फोन की खासियत 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी है. स्मार्टफोन के 4 जीबी प्लस 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6 जीबी प्लस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये निर्धारित की गई है. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड वाले ग्राहकों के लिए सैमसंग, एमेजॉन की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोरों पर 1,000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा.
इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस (720 गुणा 1,600 पिक्सल) टीएफटी इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. स्मार्टफोन एक्सिनोस 850 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है. इसमें 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है.
डिवाइस एंड्रॉएड-आधारित वन यूआई कोर ओएस पर चलता है और ड्यूअल-सिम (नैनो) स्लॉट को सपोर्ट करता है. इसमें पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर पेस किया गया है. स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है.
Next Story





