व्यापार

Samsung Galaxxy M02s स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च...जाने कीमत और दमदार फीचर्स

Subhi
7 Jan 2021 11:35 AM IST
Samsung Galaxxy M02s स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च...जाने कीमत और दमदार फीचर्स
x
Samsung की तरफ से भारत में आज साल 2020 के पहले स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Samsung की तरफ से भारत में आज साल 2020 के पहले स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा, जो कि एक बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02s होगा। फोन की लॉन्चिंग आज दोपहर 12 बजे होगी। फोन का लाइव इवेंट कंपनी के ऑफिशियल Youtube चैनल के साथ ही कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा। फोन को ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया गया है। जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि फोन को सिंगल चार्ज में एक दिन और पूरी रात आराम से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

संभावित कीमत
Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा। कंपनी फोन को 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश करेगी। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन में 16.55 सेमी. यानी 6.5 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटिव V डिस्पले दी जाएगी। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1,560 पिक्सल है। फोन एंड्राइड 10 पर आधारित OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। साथ ही प्रोसेसर के तौर पर इन-हाउस Exynos की जगह Snapdragon का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि फोन को Snapdragon के किस वर्जन के साथ पेश किया जाएगा। इसका जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। हालांकि लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को Snapdragon 450 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अन्य फीचर की बात करें तो कंपनी Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इसका पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का मैक्रो लेंस और तीसरा 2MP का पोट्रेट लेंस होगा। साथ ही फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिल सकता है। Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मौजूद रहेगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।




Next Story