व्यापार

भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Realme 8 को टक्कर देने आ रहा है Samsung Galaxy A22...कीमत सिर्फ इतनी

Subhi
23 May 2021 4:24 AM GMT
भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Realme 8 को टक्कर देने आ रहा है Samsung Galaxy A22...कीमत सिर्फ इतनी
x
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme 8 ने पिछले दिनों 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया था।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme 8 ने पिछले दिनों 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया था। इसी के साथ Realme 8 5G भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन गया था। हालांकि अब Realme 8 5G स्मार्टफोन को Samsung से जोरदार टक्कर मिलेगी। Samsung की तरफ से जल्द बेहद सस्ता 5G स्मार्टफोन Galax A22 लॉन्च किया जाएगा।

सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है Galaxy A22
लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो Samsung galaxy A22 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें कि अभी तक Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन Samsung का सबसे सस्ता स्मार्टफोन रहा है। इसकी कीमत 279 डॉलर (करीब 21,000 रुपये) है। हालांकि Samsung Galaxy A22 5G को सबसे कम कीमत 180 डॉलर (13,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। इस तरह Samsung Galaxy A22 भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन सकता है। Samsung A22 5G स्मार्टफोन को खासतौर पर भारत और एशियाई देशों में लॉन्च किया जा सकता है।
The Verge की रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन को 5G के साथ 4G वर्जन में पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट को अलग-अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के 5G मॉडल में 6.4 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है। फोन को ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन को 6GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के 4G मॉडल में एक रियर कैमरा दिया जा सकता है। स्क्रीन OLED की जगह LCD दी जा सकती है। स्मार्टफोन के दोनों मॉडल में पावरबैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी मिलेगी।


Next Story