व्यापार

सेल्सफोर्स 7 हजार से अधिक कर्मचारियों की करेगी छंटनी

jantaserishta.com
5 Jan 2023 9:55 AM IST
सेल्सफोर्स 7 हजार से अधिक कर्मचारियों की करेगी छंटनी
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने 7 हजार से अधिक कर्मचारियों के साथ अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में, "सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने कहा कि यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने आगामी दिनों में अपने कार्यबल को लगभग 10 प्रतिशत कम करने का कठिन निर्णय लिया है।"
पिछले महीने बेनिओफ ने कहा था कि, "जिन लोगों को कंपनी ने कोविड महामारी के दौरान काम पर रखा था, वे कम उत्पादकता का सामना कर रहे हैं।"
बुधवार देर रात कर्मचारियों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि जो लोग सेल्सफोर्स छोड़ रहे हैं, उनके लिए एक पैकेज की पेशकश की जाएगी।
"यूएस में छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम लगभग पांच महीने का वेतन, स्वास्थ्य बीमा, करियर संसाधन और अन्य लाभ प्राप्त होंगे। अमेरिका से बाहर के लोगों को समान स्तर का समर्थन मिलेगा और हमारी स्थानीय प्रक्रियाएं प्रत्येक देश में रोजगार कानूनों के अनुरूप होंगी।"
2022 की शुरुआत में कंपनी के पेरोल पर 73,541 लोग थे।
कंपनी ने पिछले साल नवंबर में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story