व्यापार

सेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 16.5 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का किया ऐलान

jantaserishta.com
29 May 2025 4:08 PM IST
सेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 16.5 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का किया ऐलान
x
नई दिल्ली: सरकारी स्टील कंपनी सेल ने गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.5 प्रतिशत बढ़कर 1,011 करोड़ रुपए हो गया है। नतीजों के साथ कंपनी ने 1.60 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान निवेशकों के लिए किया है। हालांकि, यह अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
2024-25 की चौथी तिमाही के दौरान सेल की परिचालन से आय बढ़कर 29,316 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 27,958 करोड़ रुपए से 4.9 प्रतिशत अधिक है। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की बिक्री मात्रा पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 4.56 मिलियन टन की तुलना में वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही के दौरान 5.33 मिलियन टन हो गई है।
सेल की परिचालन से आय वित्त वर्ष 25 की दिसंबर तिमाही की आय 24,489.91 करोड़ रुपए की तुलना में 19.7 प्रतिशत बढ़ी है। पूरे वित्तीय वर्ष के लिए सेल का कंसोलिडेटेड लाभ 2,371.82 करोड़ रुपए रहा है। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 1,02,479.06 करोड़ रुपए रही है, जो वित्त वर्ष 24 में दर्ज 1,05,378.33 करोड़ रुपए से मामूली कम है।
सेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा, "व्यापार नीतियों और आयात गतिशीलता में बदलाव से आकार लेने वाले ग्लोबल स्टील आउटलुक में सेल ने मजबूत प्रदर्शन रखा है। हमारे ताजा वित्तीय परिणाम परिचालन दक्षता, सतत विकास और पक्षकारों के लिए मूल्य सृजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाते हैं।"
उन्होंने कहा, "वित्त वर्ष 25 की अंतिम तिमाही में मौजूद अंतरराष्ट्रीय टैरिफ और आयात दबावों से उत्पन्न चुनौतियों के बीच हमारा मजबूत प्रदर्शन हमारी स्थिति को मजबूत करते हुए जटिलताओं को नेविगेट करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है। सहायक सरकारी नीतियां घरेलू स्टील मांग के लिए अच्छे संकेत हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, सेल राष्ट्रीय इस्पात नीति के अनुरूप नवाचार, लागत अनुकूलन और नियोजित भविष्य के विस्तार पर केंद्रित है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story