व्यापार

एस-क्रॉस की अक्टूबर में रही 0 सेल्स, भारत से समेटा बोरिया-बिस्तर

Admin Delhi 1
9 Nov 2022 1:32 PM GMT
एस-क्रॉस की अक्टूबर में रही 0 सेल्स, भारत से समेटा बोरिया-बिस्तर
x

मुंबई: मारुति ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग के साथ एस-क्रॉस का सफर खत्म हो गया था। तीन महीने तो एस-क्रॉस की एक भी यूनिट नहीं बिकी। यानी जीरो सेल्स रही। जिसके बाद कंपनी ने इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया। अब कुछ ऐसा ही हाल टोयोटा की अर्बन क्रूजर के साथ भी हुआ। कंपनी ने इस SUV को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है। खास बात तो ये रही कि पिछले महीने इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। अर्बन क्रूजर को मारुति ब्रेजा विटारा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था। मारुति भी अपनी ब्रेजा विटारा को बंद कर चुकी है। कंपनी ने अब ब्रेजा और विटारा के अलग-अलग मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। टोयोटा अर्बन क्रूजर की बिक्री पिछले कुछ महीनों से शानदार रही थी। कंपनी हर महीने औसतन 2 से 3 हजार यूनिट बेचती थी। हालांकि, अक्टूबर में अर्बन क्रूजर की सेल्स घटकर 0 हो गई। हालांकि, सितंबर में उसने 330 यूनिट बेची थीं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जो मॉडल लिस्टेड हैं उसमें अर्बन क्रूजर शामिल नहीं है। हो सकता है कि कंपनी ने इसकी बुकिंग अस्थाई तौर पर बंद कर दी है, जैसे इनोवा डीजल वैरिएंट की बुकिंग बंद की थी।

70 हजार तक डिस्काउंट मिल रहा था: टोयोटा के जिन डीलर्स के पास अर्बन क्रूजर मौजूद थी, वे अपने स्टॉक को क्लियर करने के लिए इस पर 50 हजार का मिनिमम और 70 हजार का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर कर रहे थे। इस SUV पर मिनिमम 12 हजार का कैश डिस्काउंट, 24 हजार का एक्सचेंज बोनस, 5000 की फ्री एक्सेसरीज और 3000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा था। यदि आप डीलर को कनवेंस करते हैं तब हो सकता है कि डिस्काउंट का अमाउंट ज्यादा था। हालांकि, कंपनी ने इसका स्टॉक अगस्त से खाली करना शुरू कर दिया था। हो सकता है कि अक्टूबर में इसका स्टॉक क्लियर हो गया हो। इसी वजह से इसकी सेल्स जीरो हो गई हो। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपए से शुरू है।

अर्बन क्रूजर का इंजन: अर्बन क्रूजर में K सीरीज 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसके हेड लैंप, टेल लैंप और अलॉय व्हील्स ब्रेजा वाले ही मिलते है, लेकिन फ्रंट और रिअर बंपर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल, अर्बन क्रूजर को मारुति विटारा ब्रेजा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

अर्बन क्रूजर के फीचर्स: कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें ट्विन पॉड हेडलैंप, 16-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, ट्विन स्लेट ग्रिल, फॉक्स स्किड प्लेट क्रोम फ्रेम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। वैरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर अर्बन क्रूजर का माइलेज 17.03 से 18.76 किमी/लीटर है। अर्बन क्रूजर 5 सीटर है। इसकी लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm और व्हीलबेस 2500mm है।

Next Story